सऊदी अरब सरकार लेकर आई नए काबा का प्लान तो मोहम्मद बिन सलमान पर भड़के मुसलमान, जानें पूरा मामला
गुरुवार को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी के लॉन्च की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य रियाद में दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक शहर विकसित करना है। सऊदी अरब सरकार ने देश की राजधानी रियाद में न्यू मुरब्बा नाम का एक शहर बनाने का फैसला किया है। इसमें एक विशाल संरचना भी बनाई जा रही है, जो शहर का केंद्र बिंदु होगी। यह संरचना इन दिनों काफी चर्चाओं में है। गुरुवार को, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MbS) ने न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी के लॉन्च की घोषणा की थी। इसके साथ ही एक विशाल संरचना का भी वीडियो जारी किया गया, जिसे लेकर मुसलमानों ने नाराजगी जाहिर की है। विवाद इस बात से शुरू हुआ कि यह विशाल संरचना काबा के समान है। काबा, मक्का के पवित्र शहर में इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है। शहर के बीच में बनने वाली इस संरचना का नाम मुकाबा है। सऊदी अरब सरकार ने जारी किया न्यू मुरब्बा का वीडियो गुरुवार को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी के लॉन्च की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य रियाद में दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक शहर विकसित करना है। सरकार ने शहर के...