तुम्हें सड़क पर नमाज पढ़ते लोग नहीं दिखते.. CEAT टायर के दिवाली एड में आमिर खान की अपील पर बिफरे लोग.

तुम्हें सड़क पर नमाज पढ़ते लोग नहीं दिखते.. CEAT टायर के दिवाली एड में आमिर खान की अपील पर बिफरे लोग.

दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर सीएट टायर का ऐड के बाद हंगामा मचा हुआ है। इस विज्ञापन को लेकर आमिर खान और सीएट टायर के खिलाफ लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर #Boycott_Hinduphobic_CEAT ट्रेंड कर रहा है।


हाइलाइट्स

  • आमिर खान ने दीवाली पर सड़कों पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की
  • लोगों ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल, एड को बताया हिंदूविरोधी
  • CEAT कंपनी के मालिक हर्ष गोयनका को भी लोग कर रहे ट्रोल


सड़क नहीं सोसायटी के भीतर चलाएंगे पटाखे
एड में बच्चों के साथ क्रिकेट फैन बने आमिर खान कह रहे हैं कि अनार बम, सुतली बम, चकरघिन्नी, आज हमारी टीम छक्के छुड़ाती है तो हम भी पटाखे छुड़ाएंगे लेकिन कहां सोसाइटी के अंदर। आमिर खान कहते हैं कि रोड गाड़ी चलाने के लिए है राकेट जलाने के लिए नहीं। इस पर सभी बच्चे आमिर खान को सैल्यूट करते हैं।


सीएट टायर तुम्हें शर्म आनी चाहिए
@taranathpoojary ने लिखा कि बॉलीवुड स्पेशली खा...हिंदू त्योहारों को निशाना बनाते हैं। इसके बावजदू हिंदू लोग इनकी फिल्मों को देखते हैं। एक अन्य यूजर @irajendrashukla ने लिखा कि सड़क पटाखों (साल में एक बार) के लिए या शादी में डांस करने के लिए नहीं है लेकिन रोज साल के 365 दिन पांच बार सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए है। सीएट टायर तुम्हें शर्म आनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने आमिर खान से सवाल पूछा कि क्या सड़क नमाज पढ़ने के लिए है।

Comments

Popular posts from this blog

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025

NHM Nandurbar Recruitment 2024 of 142 Medical Officer Posts: Apply Now

Central Railway Pune Recruitment 2021 | CR Pune Bharti 2021-18 Medical Practioners Posts.