फैक्ट चेक: फिल्म के दृश्यों को बताया जा रहा है मदरसे में हो रही अश्लीलता की तस्वीरें

 

फैक्ट चेक: फिल्म के दृश्यों को बताया जा रहा है मदरसे में हो रही अश्लीलता की तस्वीरें



सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों का एक कोलाज जमकर वायरल हो रहा है. कोलाज में मुस्लिम टोपी पहने एक आदमी एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों का एक कोलाज जमकर वायरल हो रहा है. कोलाज में मुस्लिम टोपी पहने एक आदमी एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता दिख रहा है. कोलाज के साथ दावा किया गया है कि मौलवी साहब मदरसे में छात्रा के साथ अश्लीलता कर रहे हैं.

फोटो कोलाज को पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया यूज़र्स लिख रहे हैं, "मदरसे में मौलवी साहब सलमा को कलमा पढ़ाते हुए *बंद करो ये मदरसे जो अश्लीलता वेश्यावृत्ति के अड्डे बन गये हैं* साधु संतो पर टिप्पणी करने वाले इस विषय अपना मुंह खोलें।".


इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वायरल पोस्ट भ्रामक है. ये तस्वीरें एक बांग्लादेशी शॉर्ट फिल्म से ली गई हैं जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.

इस भ्रामक पोस्ट को फेसबुक और ट्विटर पर हजारों यूजर्स पोस्ट कर चुके हैं. वायरल पोस्ट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है.

हमारी पड़ताल

इन तस्वीरों को यांडेक्स सर्च इंजन पर रिवर्स सर्च करने पर हमें 'anna bala' नाम का एक वेरिफाइड बांग्लादेशी यूट्यूब चैनल मिला. इस यूट्यूब चैनल पर वायरल तस्वीरों से जुड़ा एक वीडियो मौजूद था जिसे सितंबर में अपलोड किया गया था. वीडियो के टाइटल के मुताबिक, ये यौन शोषण और यौन अपराध को लेकर बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म है. शार्ट फिल्म बांग्ला भाषा में है. वीडियो की शुरुआत में कुछ सेकंड बाद ही वायरल कोलाज वाला हिस्सा देखा सकता है. यहां साफ हो जाता है कि तस्वीरों को इसी शॉर्ट फिल्म से लिया गया है.

यूट्यूब चैनल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस चैनल पर अलग-अलग अपराधों को लेकर काल्पनिक वीडियो अपलोड किये जाते हैं जिनसे लोगों को सतर्क किया जा सके.  






खोजने पर ये भी सामने आया कि इस वीडियो को कुछ महीनों पहले भी यूट्यूब पर साझा किया जा चुका है. पड़ताल में इस बात पुष्टि हो जाती है कि वायरल पोस्ट भ्रामक है. ये तस्वीरें किसी असली घटना की नहीं हैं. इन्हें एक फिल्म से लिया गया है.

फैक्ट चेक
सोशल मीडिया यूजर्स
दावा
मदरसे में एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते मौलवी की तस्वीरें.

निष्कर्ष
वायरल तस्वीरें एक बांग्लादेशी शॉर्ट फिल्म से ली गई हैं जिनका वास्तविकता से कोई नाता नहीं है.

झूठ बोले कौआ काटे
जितने कौवे उतनी बड़ी झूठ
कौआ: आधा सच
कौवे: ज्यादातर झूठ
कौवे: पूरी तरह गलत

Comments

Popular posts from this blog

Indian Navy Agniveer Recruitment 2025

NHM Nandurbar Recruitment 2024 of 142 Medical Officer Posts: Apply Now

Central Railway Pune Recruitment 2021 | CR Pune Bharti 2021-18 Medical Practioners Posts.